Ward 10
Ward 10
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: परसरामपरिया प्रोपर्टी से पश्चिम दिशा चलते हुए केडिया पैलेस रोड पर उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए बेनीवाल डिजिटल हब तक। यहाँ से उत्तर दिशा की तरफ चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए लाल डिब्बा चौराहे तक। यहाँ से पश्चिम दिशा से चलते हुए उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए जोधपुर स्वीट्स होम तक। जोधपुर स्वीटस होम-बुडानिया चौराहे से पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए श्रीराम जनरल स्टोर तक। वहाँ से आगे बाईं ओर गली में मुड़कर देवधारा कॉलोनी में उत्तरी क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए 200 फीट बाईपास तक। वहाँ से दाईं ओर मुड़कर 200 फीट बाईपास सर्विस लाइन के सहारे-सहारे अग्रवाल स्टील व अग्रवाल ग्लास एम्पोरियम से उत्तरम्पूर्वी दिशा में चलकर पूर्वी भाग को सम्मिलित कर कुमावत सप्लायर्स तक। वहाँ से दाई ओर अहीर मार्ग से मुड़कर सीधे आगे चलकर दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए प्लाट नं. 384-ए जमनापुरी तक। यहाँ से दाईं और मुड़कर डेयरी नं. 1816 पूजा किराना स्टोर तक। वहाँ से बाई ओर मुड़कर आगे आकर चौराहे से प्लाट नं. 475 जमनापुरी तक। वहाँ से उत्तरी-पश्चिमी भाग को सम्मिलित कर बाई ओर मुड़कर प्लाट नं. 121 तक। वहाँ से दाँई ओर मुड़कर सूर्यनगर पार्क को क्रॉस करते हुए खाटूश्याम सर्किल से पूर्व की ओर चलते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए सीकर रोड वी.के.आई. रोड नं. 05 पुलिस थाना सीकर रोड सामने तक। वहाँ से दक्षिण दिशा में चलते हुए पश्चिम भाग को सम्मिलित करते हुए परसरामपरिया प्रोपर्टी रोड नं. 01 सीकर रोड तक।