Ward 45
Ward 45
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी आर.ओ.बी. से दक्षिण में रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए डालडा फैक्ट्री आर.ओ.बी. तक का सम्पूर्ण दायां भाग, यहां से पश्चिम में डालडा फैक्ट्री रोड पर चलते हुए महारानी फार्म पुलिया तक, यहां से उत्तर-पश्चिम में द्रव्यवती नदी के सहारे-सहारे चलते हुए वृहस्पतिधाम मंदिर माधव नगर, जग्गनाथपुरी, किरण विहार, अयोध्या विहार विस्तार इत्यादि को सम्मिलित करते हुए संस्कृत कॉलेज बाउण्ड्री तक, यहां से विजय पथ पर दक्षिण में चलते हुए संस्कृत कॉलेज को सम्मिलित करते हुए शनि मंदिर तक का दायां भाग तथा यहां से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए बिरला बाउण्ड्री 60 फीट रोड त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र तक, यहां से पूर्व में चलते हुए गोपालपुरा बाईपास रोड तक, यहां से दक्षिण में गोपालपुरा बाईपास रोड पर चलते हुए त्रिवेणी नगर आर.ओ.बी. रेलवे ट्रेक तक।