Ward 89
Ward 89
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: अजमेर रोड किंग्स रोड टी-पॉइंट से दक्षिण की तरफ किंग्स रोड पर चलते हुए मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक का पूर्वी भाग, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से पूर्व की तरफ गुर्जर की थड़ी की ओर चलते हुए गंगा जमुना पेट्रोल पम्प तक का उत्तरी भाग, गंगा जमुना पेट्रोल पम्प से दक्षिण की तरफ शिप्रा पथ पर चलते हुए नीरजा मोदी स्कूल के पास स्थित शनि मन्दिर तक का पूर्वी भाग, नौरजा मोदी स्कूल शनि मन्दिर से उत्तर व पूर्व की ओर चलते हुये उत्तरी-पश्चिमी भाग को शामिल करते हुये द्रव्यवती नदी पार कर उत्तर दिशा में गुर्जर की थड़ी की ओर चलते हुए गुर्जर की थड़ी चौराहे तक का पश्चिमी भाग, गुर्जर की थड़ी चौराहे से पश्चिम दिशा में न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन पार कर द्रव्यवती नदी पुल तक का दक्षिणी भाग, द्रव्यवती नदी पुल से उत्तर-पश्चिम दिशा में द्रव्यवती नदी के सहारे-सहारे चलते हुए अय्यपा मंदिर तक का पश्चिमी भाग, अय्यपा मंदिर से द्रव्यवती नदी पार कर पुनः उत्तरी दिशा में द्रव्यवती नदी के सहारे-सहारे चलते हुए मोदी नगर विनायक क्रियेशन तक का पश्चिमी भाग, मोदी नगर विनायक क्रियेशन से पश्चिम की तरफ चलते हुए अजमेर रोड किंग्स रोड टी-पॉइंट तक का दक्षिणी भाग।