Ward 114
Ward 114
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: बड़ी चौपड़ पर उत्तर की ओर हवामहल रोड पर बढ़ते हुए काले हनुमान जी के टी-पॉइंट तक, काले हनुमान जी के टी-पॉइंट से सुभाष चौक रोड पर पूर्व की और चलते हुए चार दरवाजा क्रास करते हुए मण्डी खटीकान रोड पर पूर्व दक्षिण दिशा में चलते हुए ओसवाल मेडिकल के नुक्कड़ तक, ओसवाल मेडिकल के नुक्कड़ से दक्षिण की ओर चलते हुए बागडी टूर एण्ड ट्रेवल्स तक, बागड़ी ट्रेवल्स से सामुदायिक केन्द्र को छोड़ते हुए नाई की थड़ी को शामिल करते हुए फ्लेक्स स्टूडियो व जीम को छोड़ते हुए पश्चिम की ओर तत्कालेशर महादेव मन्दिर को छोड़ते हुए स्टार गार्डन के नुक्कड़ तक, स्टार गार्डन के नुक्कड़ से पश्चिम में चलते हुए घोड़ा निकास रोड तक, घोड़ा निकास रोड पर उत्तर की ओर चलते हुए मोहल्ला हांडीपुरा तक, मोहल्ला हांडीपुरा व घोड़ा निकास रोड के टी- पॉइंट से पश्चिम की ओर चलते हुए राहत किराना स्टोर तक, मोहल्ला हांडीपुरा व पन्नीगरान के रास्ते के टी-पॉइंट से दक्षिण में चलते हुए कांवटियो के खुरे व मोहल्ला पन्नीगरान के टी-पॉइंट तक, कांवटियो का खुर्रा व मोहल्ला पन्नीगरान के टी-पॉइंट से पश्चिम में चलते हुए इण्डीयन बुक स्टेशनरी को छोड़ते हुए व तेलियान मस्जिद को शामिल करते हुए ब्रह्मा मार्ग व धाभाई जी का रस्ते के टी-पॉइंट तक, धाभाई जी के रास्ते में दक्षिण दिशा में चलते हुए रामगंज बाजार तक, रामगंज बाजार में पश्चिम की तरफ चलते हुए बड़ी चौपड़ के मध्य का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल।