Ward 54
Ward 54
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: मुख्य टोंक रोड पर चेतक मार्ग एल.आई.सी. ऑफिस से पूर्व दिशा की ओर चलते हुए सेक्टर 81, 84 को सम्मिलित करते हुए अजय मार्ग तिराहे तक। अजय मार्ग तिराहे से दक्षिण की ओर चलते हुए कुम्भा मार्ग चौराहा व्यास अपार्टमेंट तक। व्यास अपार्टमेंट से सेक्टर 11 को सम्मिलित करते हुए पूर्व दिशा की ओर पन्नाधाय सर्किल से भैसुजी मंदिर को जाने वाली सड़क के तिराहे तक। यहां से भैरू जी सर्किल की ओर चलते हुए देहलावास बालाजी मंदिर को छोड़ते हुए तथा शनि मंदिर को सम्मिलित करते हुए राणा सांगा मार्ग तक। यहां से दक्षिण दिशा में सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे चलते हुये सीतापुरा रिको औद्योगिक क्षेत्र का आंशिक दायां भाग सम्मिलित करते हुये महात्मा गांधी रोड तक। यहां से पश्चिम दिशा में वाई.आई.टी. कॉलेज को सम्मिलित करते हुये सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे टोंक रोड पर एच.पी.पेट्रोल पम्प तक। यहां से पश्चिम दिशा में सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे चलते हुये सम्पूर्ण दायें भाग को सम्मिलित करते हुये गोविन्दपुरा रोड तक। यहां से उत्तर दिशा में चलते हुये सम्पूर्ण दायें भाग को सम्मिलित करते हुये कालाबड फाटक तक। यहां से उत्तर दिशा में चलते हुये दायें भाग को सम्मिलित करते हुये टोंक रोड एस.के. ग्रान्ड होटल तक। यहां से उत्तर दिशा की ओर चलते हुये बम्बाला पुलिया तक। बम्बाला पुलिया से पश्चिम दिशा में द्रव्यवती नदी के सहारे सेक्टर 5 के मुख्य रोड तक। यहां से पूर्व दिशा में चलते हुये दायें भाग को सम्मिलित करते हुये टोंक रोड पर मारूति सुजुकी एरीना शोरूम तक। यहां से उत्तर दिशा में चलते हुये मुख्य टोंक रोड के चेतक मार्ग तक।