Ward 104
Ward 104
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: किशनपोल विधानसभा की उत्तरी सीमा पर स्थित शास्त्री नगर सर्किल के दक्षिणी छोर पर स्थित शास्त्री नगर थाना के नुक्कड़ से नाहरी का नाका पर रोड पर पूर्व दक्षिण में चलते हुए दुकान नम्बर 66 तक, दुकान नम्बर 66 से नाहरी का नाका रोड पर चलते हुए पूर्व दक्षिण की पुलिस चौकी सीकर हाउस तक, पुलिस चौकी सीकर हाउस से पूर्व दक्षिण में चलते हुए चांदपोल दरवाजे तक, चांदपोल दरवाजे से दक्षिण दिशा में परकोटे के सहारे-सहारे अनाज मण्डी को शामिल करते हुए बालाजी फेन्सी ड्रेस तक, बालाजी फेन्सी ड्रेस से पश्चिम की तरफ चलते हुए संसार चन्द्र रोड तक, संसार चन्द्र रोड की और सफर ट्रेवल्स एण्ड कार्गो के टी पॉइंट तक, सफर ट्रेवल्स एण्ड कार्गों के टी पॉइंट से संसार चन्द्र रोड पर दक्षिण की और चलते हुए वनस्थली मार्ग व संसार चंद्र रोड की बत्ती तक, वनस्थली मार्ग व संसार चंद्र रोड की बत्ती से पूर्व की ओर चलते हुए पुराने एम.एल.ए.क्वार्टर रोड के दक्षिण हिस्से को शामिल करते हुए गोपीनाथ मार्ग के टी पॉइंट तक, गोपीनाथ मार्ग के टी पॉइंट से गोपीनाथ मार्ग पर दक्षिण की ओर चलते हुए एम.आई. रोड के टी पॉइंट तक, एम.आई. रोड व गोपीनाथ मार्ग रोड के टी पॉइंट से पश्चिम की ओर चलते हुए होम गार्ड कार्यालय आफिस के चौराहा तक, होम गार्ड कार्यालय ऑफिस के चौराहा से केएस मोटर्स को शामिल करते हुए एम.आई. रोड पर पश्चिम की तरफ चलते हुए खासा कोठी चौराहा तक, खासा कोठी चौराहे से संजय सर्किल की तरफ उत्तरी- पूर्वी दिशा में चलते हुए संजय सर्किल तक, संजय सर्किल से झोटवाडा रोड पर पश्चिम की तरफ चलते हुए शास्त्री नगर रोड के नुक्कड़ तक, शास्त्री नगर रोड के नुक्कड़ से शास्त्री नगर रोड पर उत्तर की तरफ चलते हुए पूर्वी भाग को शामिल करते हुए शास्त्री नगर सर्किल पुलिस थाने के नुक्कड़ तक के मध्य स्थित सम्पूर्ण क्षेत्र।