Ward 108
Ward 108
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: चांदपोल बाजार व तोपखाना देश के टी पॉइंट से चांदपोल बाजार में पूर्व दिशा की तरफ चलते हुए खेजड़ों के रास्ते के नुक्कड़ तक, खेजड़ों के रास्ते के नुक्कड़ से दक्षिण की तरफ चलते हुए इन्दिरा बाजार परकोटे तक, इन्दिरा बाजार परकोटे के सहारे-सहारे पश्चिम की तरफ चलते हुए सिंह द्वार के नुक्कड़ तक, सिंह द्वार से दक्षिण में खेजड़ों के रास्ते पर चलते हुए इन्द्रा बाजार रोड के टी पॉइंट तक, इन्द्रा बाजार के टी पॉइंट से पश्चिम की ओर चलते हुए न्यू कॉलोनी को छोड़ते हुए न्यू कॉलोनी रास्ते के टी पॉइंट तक, न्यू कॉलोनी व गोपीनाथ बाजार के टी पोइल्टसे पश्चिम की ओर चलते हुए गोड विप्र विद्यालय, दरबार स्कूल, आदि के उत्तरी भाग को शामिल करते हुए जालुपूरा मुख्य रोड तक, जालुपरु मुख्य रोड से पूर्व की ओर चलते हुए जालुपूरा वाली गली में चलते हुए नींदड़ राव जी के रास्ते तक, नींदड़ राव जी के रास्ते के टी पोइन्ट से तोपखाना देश के रास्ते पर पूर्व में चलते हुए कल्याण जी के रास्ते के टी पॉइंट तक, कल्याण जी के रास्ते में उत्तर की चलते हुए टिक्कडमल के रास्ते के टी पॉइंट तक, टिक्कडमल के रास्ते के टी पॉइंट से पश्चिम में चलते हुए तोपखाना देश के रास्ते के टी पॉइंट तक, तोपखाना देश का रास्ता में उत्तर की ओर चलते हुए तोपखाना देश का रास्ता व चांदपोल बाजार के टी पॉइंट तक का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल।