Ward 15
Ward 15
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: खेतान हॉस्पिटल चौराहे सीकर रोड से दक्षिण दिशा में पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए चौंमू पुलिया तक। यहाँ से पश्चिम दिशा में चलते हुए झोटवाडा पुलिया, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन तक। यहाँ से उत्तर- पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन के सहारे-सहारे नाड़ी का फाटक रेलवे ओवर ब्रिज तक। यहाँ से पूर्व दिशा में भवानी निकेतन की सीमा के सहारे-सहारे प्लाट नं. 9 देवनगर 100 फीट रोड तक। यहाँ से उत्तरी दिशा की तरफ चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए माता जी मन्दिर तिराहे तक। यहाँ पूर्वी दिशा से चलते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए प्रताप नगर चौराहे तक। प्रताप नगर चौराहे में दक्षिणी दिशा में चलते हुए पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए खेतान हॉस्पिटल चौराहे तक।