Ward 111
Ward 111
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार में पूर्व की तरफ चलते हुए हनुमान जी के रास्ते तक, त्रिपोलिया बाजार से हनुमान जी के रास्ते में दक्षिण दिशा के तरफ चलते हुए रामलला के रास्ते के टी-पॉइंट तक, रामलला का रास्ता व हनुमान जी का रास्ते के टी-पॉइंट से रामलला जी के रास्ते में पूर्व की ओर चलते हुए जौहरी बाजार टी-पॉइंट तक, जौंहरी बाजार के टी-पॉइंट से जौहरी बाजार व रामलला के टी-पॉइंट से जौहरी बाजार में दक्षिण की तरफ चलते हुए सांगानेरी गेट परकोटे दीवार तक, सांगानेरी गेट परकोटे की दीवार से उत्तरी भाग को शामिल करते हुए अजमेरी गेट तक, अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार में उत्तर की ओर चलते हुए छोटी चौपड़ तक का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल।