Ward 13
Ward 13
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: राजेन्द्र सैनेट्री बाईपास रोड से पश्चिम दिशा में चलते हुए कौशिक स्कूल होते हुए कृष्णा डिजिटल स्टोर होते हुए श्याम डिपार्टमेंट स्टोर तक। यहाँ से दाएं मुड़कर उत्तरी दिशा में शमशान घाट तक। यहाँ से पश्चिमी दिशा में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के सहारे-सहारे चलते हुए पूर्वी हिस्से एवं नांगल गांव को सम्मिलित करते हुए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा निवारू पुलिया 200 फीट बाईपास तक। निवारू पुलिया 200 फीट बाइपास से उत्तर की तरफ सर्विस लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए दक्षिण-पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए नांगल पुलिया तक। यहाँ से बाईपास क्रांस कर पूर्व दिशा कि ओर उत्तरी भाग को सम्मिलित कर दाल मिल तक। यहाँ से उतरी-पूर्व दिशा में चलते हुए इन्डस्ट्रीयल एरिया को छोड़ते हुए कमानी फेक्ट्री की दीवार के सहारे-सहारे चलते हुए नाड़ी का फाटक रेलवे ब्रिज तक। यहाँ से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम दिशा में चलते हुए पारस क्लिनिक सरल डेयरी बूथ नं. 11521 तक। यहाँ से पश्चिम दिशा की और विकास पब्लिक स्कूल वाली गली से होते हुए दक्षिण भाग सम्मिलित करते हुए प्लाट नं. 62 ग्रीन पार्क तक। यहाँ से उत्तर की तरफ चलते हुए पश्चिम भाग को सम्मिलित करते हुए प्लाट सं 48-ए सीता विहार तक। यहाँ से पश्चिम दिशा की तरफ चलते हुए प्लाट सं 63-ए ग्रीन पार्क प्रथम को छोड़ते हुए 200 फीट बाईपास तक। यहाँ से बाईपास के सहारे-सहारे उत्तर दिशा की तरफ चलते हुए प्लाट सं 25 मारूति नगर तक। यहाँ से पश्चिम दिशा की और बाईपास क्रॉस कर बाए भाग को सम्मिलित कर राजेन्द्र सेनेट्री तक।