Ward 128
Ward 128
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: मीणा पेट्रोल पम्प, दिल्ली बाईपास रोड से पूर्व दिशा की ओर चलते हुए नागतलाई नाले को क्रॉस करते हुए उत्तर की ओर तिराहे तक, तिराहे से पूर्व की ओर चलते हुए वन विभाग की बाउण्ड्री तक, वन विभाग की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे उत्तर की ओर तथा उत्तर-पश्चिम की कॉलोनियां सुन्दर नगर, गुलजार कॉलोनी, अजंता विहार, रहौमन कॉलोनी, अहमद नगर कॉलोनियों को सम्मिलित करते हुए उत्तर-पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र को सम्मिलित कर काल्पनिक रेखा मानते हुए आदर्श नगर विधानसभा सीमा के सहारे-सहारे बन्ध की घाटी को सम्मिलित करते हुए पश्चिम की ओर चलते हुए बंगाली बाबा की बगीची तक, दिल्ली बाईपास रोड, बंगाली बाबा की बगीची, दिल्ली बाईपास रोड से दक्षिण की ओर आदर्श नगर विधानसभा की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे दक्षिण-पूर्व की कॉलोनियों को सम्मिलित करते हुए पुलिया नं. 2 दिल्ली बाईपास रोड तक, पुलिया नं. 2 से पश्चिम की ओर नागतलाई नाले के सहारे-सहारे आदर्श नगर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे दक्षिण-पश्चिम हिस्से को सम्मिलित करते हुए चार दरवाजे तक, चार दरवाजे से पूर्व दिशा में चलकर मण्डी खटीकान रोड तक एवं लक्ष्मीनारायणपुरी, देशभूषण नगर को छोड़ते हुए पूर्व की ओर दिल्ली बाईपास रोड पर एवं दिल्ली बाईपास रोड से दक्षिण की ओर चलते हुए मीणा पेट्रोल पम्प, दिल्ली बाईपास रोड का सम्पूर्ण भाग।