Ward 22
Ward 22
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: खातीपुरा पुलिया के नीचे पार्षद कार्यालय से दक्षिण दिशा की ओर चलकर पश्चिम भाग को सम्मिलित करते हुए खातीपुरा तिराहे पर पुलिस चौकी तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर मेन सिरसी रोड पर चलकर उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए कालरा पेट्रोल पम्प तक, यहां से उत्तरी दिशा की ओर 200 फीट बाईपास सर्विस रोड पर चलकर पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए जयपुर अजमेर रेलवे लाइन तक, यहां से पूर्व दिशा में रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलकर दक्षिण भाग को सम्मिलित करते हुए खातीपुरा पुलिया के नीचे पार्षद कार्यालय तक।