Ward 50
Ward 50
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: न्यू सांगानेर रोड विजय पथ चौराहे से दक्षिण की ओर चलते हुए सुन्दर पैराडाईज वाली रोड तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए सुन्दर पैराडाईज तक, यहां से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए दुकान नं. 29 खुशी नगर तक, यहां से दक्षिण-पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए महात्मा ज्योति राव स्कूल रोड तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर दायें भाग को सम्मिलित करते हुए सांगानेर विधानसभा की सीमा तक, यहां से उत्तर दिशा की ओर सांगानेर विधानसभा की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे चलते हुए जी.एल.सैनी मैमोरियल कॉलेज, रामपुरा रोड तक, यहां से रामपुरा रोड पर चलते हुए केसर चौराहे तक का सम्पूर्ण दायां भाग, केसर चौराहे से उत्तर-पूर्व दिशा में इस्कॉन रोड पर चलते हुए न्यू सांगानेर रोड विजय पथ चौराहे तक का सम्पूर्ण दायां भाग।