Ward 70
Ward 70
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: चंदा मैरिज गार्डन से पूर्व दिशा की ओर चलते हुये आगरा रोड के सहारे-सहारे दायें तरफ की समस्त कॉलोनियों को सम्मिलित करते हुये तिलक हॉस्पिटल तक, तिलक हॉस्पिटल से महालक्ष्मी जोधपुर स्वीट के सामने से दक्षिण दिशा में 300 मीटर चलते हुये हनुमान मन्दिर तक, हनुमान मन्दिर के सामने से पश्चिम दिशा में 300 मीटर चलते हुये जेडीए कॉलोनी के उत्तर-पश्चिमी कॉर्नर तक, उत्तर-पश्चिमी कॉर्नर से दक्षिण दिशा में चलते हुये डी. एस. हॉस्पिटल को सम्मिलित करते हुये व अभियंता नगर को सम्मिलित करते हुये लुनियावास बस स्टैण्ड तक, लुनियावास बस स्टैण्ड से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ 200 मीटर चलते हुये रामफूल मीणा के मकान तक, रामफूल मीणा के मकान से दक्षिण दिशा की तरफ चलते हुये सदभावना रोड तक, सदभावना रोड से गन्दें नाले तक, गन्दें नाले के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये दायें ओर की समस्त कॉलोनियों को सम्मिलित करते हुये आगे चलकर खो नागोरियान मेन रोड से मिलते हुये उत्तर दिशा की ओर चलते हुये चंदा मैरिज गार्डन तक।