Ward 66
Ward 66
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: कुन्दनपुरा रेलवे फाटक के पास प्रेम ढाबा से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये सी.बी.आई. फाटक होते हुये जगतपुरा फाटक तक, जगतपुरा फाटक से दक्षिण दिशा की तरफ मुड़कर मुख्य बाजार से होते हुये जगतपुरा रेलवे स्टेशन को छोड़ते हुये बड़े नाले की शंकर पुलिया तक, शंकर पुलिया से दक्षिणी-पूर्वी नाले के सहारे-सहारे एयरपोर्ट की सीमा तक, एयरपोर्ट के मध्य में स्थित नाले को पार करते हुये पूर्वी दिशा में चलते हुये एयरपोर्ट के सहारे-सहारे श्री श्याम मंन्दिर चौराहा से होते हुये रामनगरिया रोड पर चलते हुये एस. के. आई. टी. तिराहे से उत्तर की ओर चलते हुये कन्दनप्रा फाटक के पास प्रेम ढाबा तक।