Ward 59
Ward 59
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: ग्राम जयसिंहपुरा के फन फेयर वाटर पार्क से पश्चिम दिशा तरफ चलते हुये रिंग रोड तक, रिंग रोड से दक्षिण दिशा की तरफ चलते हुये नेवटा डेम को छोड़ते हुये ग्राम पीपला अरतसिंह की समस्त राजस्व सीमा को सम्मिलित करते हुये रिंग रोड के सहारे-सहारे ग्राम मदाउ व मुहाना की समस्त राजस्व सीमा को सम्मिलित करते हुये डीसीएस कॉलेज तक डीसीएस कॉलेज से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुये रिंग रोड के सहारे-सहारे रातल्या गांव को सम्मिलित करते हुये रिंग रोड टोल प्लाजा से उत्तर दिशा की तरफ चलते हुये मनोहरियावाला ग्राम को सम्मिलित करते हुये उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलते हुये ग्राम जगन्नाथपुरा, ग्राम महासिंहपुरा उर्फ केशयावाला की समस्त राजस्व सीमा को सम्मिलित करते हुये उत्तर-पश्चिम की ओर चलते हुये ग्राम मनोहरपुरा, जगश्रवणपुरा, नरोत्तमपुरा, चक हरवंशपुरा एवं हरवंशपुरा की समस्त राजस्व सीमा को सम्मिलित करते हुये फन फेयर वाटर पार्क तक।