Ward 49
Ward 49
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: न्यू सांगानेर रोड मांग्यावास तिराहे से पश्चिम में चलते हुए गुड्डू पैराडाईज तक का बायां भाग, यहां से दक्षिण में मांग्यावास रोड पर चलते हुए SMS स्पोर्ट्स क्लब तक का बायां भाग, यहां से पश्चिम में चलते हुए अपनी जिम तक, यहां से दक्षिण में चलते हुए वंदेमातरम मार्ग, यहां से दक्षिण में नारायण विहार रोड पर चलते हुए नारायण विहार चौराहे तक का बायां भाग, नारायण विहार चौराहे से नारायण विहार रोड पर पश्चिम में चलते हुए हाईटेंशन लाइन तक, यहां से हाईटैंशन लाइन के सहारे-सहारे दक्षिण में चलते हुए खुशी एनक्लेव तक, यहां से दक्षिण में चलते हुए रामपुरा रोड को क्रॉस करते हुए कासली रोड सांगानेर विधानसभा की बाउण्ड्री तक का सम्पूर्ण बायां भाग, यहां से सांगानेर विधानसभा की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे चलते हुए बायें भाग को सम्मिलित करते हुए जी.एल. सैनी मैमोरियल कॉलेज तक, यहां से पूर्व दिशा में रामपुरा रोड पर चलते हुए केसर चौराहे तक का बायां भाग, केसर चौराहे से उत्तर-पूर्व में इस्कॉन रोड पर चलते हुए खरबास (महाराज सूरजमल)सर्किल तक, यहां से इस्कॉन रोड पर चलते हुए न्यू सांगानेर रोड तक का सम्पूर्ण बायां भाग, यहां से उत्तर-पश्चिम दिशा में न्यू सांगानेर रोड पर चलते हुए मांग्यावास तिराहे तक का सम्पूर्ण बायां भाग।