Ward 43
Ward 43
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: करतारपुरा गंदे नाले से गोपालपुरा बाईपास रोड पर दक्षिण-पूर्व दिशा में चलते हुए रिद्धि-सिद्धि चौराहे तक, यहां से त्रिवेणी नगर चौराहे तक का सम्पूर्ण दायां भाग, त्रिवेणी नगर चौराहे से पूर्व दिशा में अशोक विहार 60 फीट रोड पर चलते हुए शहीद अशोक कुमार यादव राजकीय स्कूल देवरी को सम्मिलित करते हुए रेलवे लाइन तक का दायां भाग, यहां से रेलवे लाइन के समानान्तर दक्षिण में चलते हुए त्रिवेणी आर.ओ.बी. तक का दायां भाग, त्रिवेणी आर.ओ.बी. से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर दायें भाग को सम्मिलित करते हुए दीप क्रियेशन तक, यहां से दक्षिण-पश्चिम में चलते हुए त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र को सम्मिलित करते हुए बिरला बाउण्ड्री के साथ-साथ दक्षिण दिशा की ओर सीताराम नगर कच्ची बस्ती नाले तक दायें भाग को सम्मिलित करते हुए शनि मंदिर तक, शनि मंदिर से पश्चिम की ओर विजय पथ (त्रिवेणी नगर)तक, यहां से विजय पथ पर उत्तर में चलते हुए संस्कृत कॉलेज की बाउण्ड्री, यहां से संस्कृत कॉलेज को छोड़ते हुए नाले के सहारे-सहारे द्रव्यवती नदी तक का दायां भाग, यहां से द्रव्यवती नदी के सहारे-सहारे त्रिवेणी नगर, विष्वैसरैया नगर, मोहन नगर, आनंद विहार, मंगल विहार इत्यादि को सम्मिलित करते हुए करतारपुरा नाले के सहारे-सहारे चलते हुए गोपालपुरा बाईपास रोड तक का सम्पूर्ण दायां भाग।