Ward 75
Ward 75
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: हरि मार्ग, अग्रसेन मार्ग तिराहे से शुरू कर उत्तर दिशा में चलते हुये कैलगिरी रोड तक का समस्त बायां भाग, यहां से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये प्रधान मार्ग तक, यहां से प्रधान मार्ग पर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुये रेलवे लाइन तक का बायां भाग, यहां से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम दिशा में चलते हुये जी.टी. पुलिया के नीचे तक का समस्त बायां भाग, यहां से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुये जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर गिरधर मार्ग तिराहे तक का बायां भाग, यहां से गिरधर मार्ग पर पूर्व दिशा की ओर चलते हुये प्रेम प्लाजा के सामने तक, यहां से उत्तर दिशा में चलते हुये माधव मोबाइल शॉप तक, यहां से दक्षिण-पूर्वी दिशा में चलते हुये प्लाट नं. 10/1013 के कोने तक, यहां से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चलते हुये रेलवे लाइन (पावर हाउस) तक, यहां से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम दिशा में चलते हुये शिवानन्द मार्ग के तिराहे तक, यहां से शिवानन्द मार्ग पर उत्तर-पूर्वी दिशा में चलते हुये जैन मन्दिर के सामने शिवानन्द मार्ग, अग्रसेन मार्ग तिराहे तक, यहां से अग्रसेन मार्ग पर उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलते हुये हरि मार्ग अग्रसेन मार्ग तिराहे तक का बायां भाग।