Ward 73
Ward 73
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: नन्दपुरी अण्डरपास से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलते हुये शिवानन्द मार्ग के तिराहे तक का दायां भाग, यहां से शिवानन्द मार्ग पर उत्तर-पूर्वी दिशा में चलते हुये जैन मन्दिर के सामने शिवानन्द मार्ग, अग्रसेन मार्ग तिराहे तक, यहां से अग्रसेन मार्ग पर उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलते हुये हरि मार्ग अग्रसेन मार्ग तिराहे तक, यहां से हरि मार्ग पर उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर चलते हुये कैलगिरी रोड तक का समस्त दायां भाग, यहां से पूर्वी दिशा की ओर कैलगिरी रोड पर चलते हुये अपेक्स सर्किल तक का समस्त दायां भाग, यहां से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलते हुये बालाजी मोड़ तक का दायां भाग, यहां से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये रेलवे लाइन अण्डरपास (नन्दपुरी अण्डरपास) तक का दायाँ भाग।