Ward 71
Ward 71
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: खानिया बंधा पावर हाउस के पीछे से दक्षिण दिशा में चलते हुये वन विभाग के सहारे-सहारे ग्राम खोनागोरियान को सम्मिलित करते हुये पूर्व दिशा की ओर चलते हुये भावगढ बंध्या रोड पर चलते हुये नाले तक, नाले से दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर चलते हुये नाले के किनारे-किनारे ग्राम भावगढ बंध्या को सम्मिलित करते हुये सेक्टर 13 इन्दिरा गांधी नगर को लेते हुये गोनेर रोड तक, गोनेर रोड से उत्तर-पश्चिम दिशा ओर चलते हुये लुनियावास बस स्टैण्ड तक, लुनियावास बस स्टैण्ड से मोहन लाल मीणा के मकान से होते हुये सदभावना रोड से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये नाले तक, नाले के किनारे-किनारे उत्तरी पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये खो नागोरियान रोड से चलते हुये खानिया बंधा पावर हाउस के पीछे तक।