Ward 84
Ward 84
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: बाईस गोदाम पुलिया के नीचे से पश्चिम दिशा की तरफ लक्ष्मी धर्मकांटा होते हुये होटल हिल्टन तक का बायां भाग, यहां से दक्षिण दिशा में चलते हुये नन्दपुरी रोड, मंगल मंच के सामने तक का एल पॉइंट बायां भाग, यहां से पश्चिम दिशा विधानसभा बाउण्ड्री के सहारे-सहारे चलकर प्लाट नं.-61, एस.के. कम्प्यूटर तक का बायां भाग, यहां से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलते हुये करतारपुरा गन्दे नाले तक, यहां से पूर्व दिशा में करतारपुरा गन्दे नाले के साथ-साथ चलते हुये सवाई माधोपुर रेलवे लाइन व दिल्ली रेलवे लाइन क्रॉस कर सहकार मार्ग तिराहे तक का बायां भाग, यहां से दक्षिण की तरफ चलते हुये पंकज सिंघवी मार्ग तक का बायां भाग, यहां से पंकज सिंघवी मार्ग पर पूर्व की तरफ चलते हुये विधानसभा के गेट नं.-3 तक समस्त बायां भाग, यहां से जनपथ पर उत्तर दिशा में चलते हुये अम्बेडकर सर्किल का समस्त बायां भाग, यहां से भवानी सिंह रोड पर पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये जीवन बीमा कार्यालय को सम्मिलित करते हुये बाईस गोदाम पुलिया के नीचे तक का समस्त बायां भाग।