Ward 99
Ward 99
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: खासा कोठी पुलिया चौराहे से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर एम.आई. रोड पर चलते हुए शनिधाम मंदिर तिराहे तक का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, शनिधाम मंदिर तिराहे से दक्षिण दिशा में संजय मार्ग पर विधायकपुरी थाने की ओर चलते हुए पर्यटन भवन को शामिल करते हुए पर्यटन भवन के कोने तक का पश्चिमी भाग, पर्यटन भवन के कोने से पश्चिम की ओर चलते हुए डाक बंगले तक का उत्तरी भाग, डाक बंगले से दक्षिण की ओर चलते हुए प्लाट नं. बी-92 एच.डी.एफ.सी बैंक गोपालबाड़ी शाखा तक का पश्चिमी भाग, प्लाट नं. बी-92 एच.डी.एफ.सी बैंक गोपालबाड़ी शाखा से पश्चिम की ओर अजमेर रोड पर चलते हुए अजमेरी पुलिया पार कर होटल जयमहल पेलेस, पेट्रोल पम्प बालाजी मंदिर को शामिल करते हुए सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन पार कर व्यास वाली गली तक का उत्तरी भाग, अजमेर रोड पर व्यास वाली गली से उत्तर की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 128 तक का पूर्वी भाग, भूखंड संख्या 128 से पश्चिम की ओर चलते हुए अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल तक का उत्तरी भाग, अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल से उत्तर की ओर एन.बी.सी रोड पर चलते हुए फौजी ढाबे तक का पूर्वी भाग, फौजी ढाबा से पूर्व की ओर हसनपुरा रोड पर चलते हुए हसनपुरा पुलिया के मध्य तक का दक्षिणी भाग, हसनपुरा पुलिया के मध्य से परशुराम सर्किल होते हुए जयपुर मेटल्स तक का पूर्वी भाग, जयपुर मेटल्स से उत्तर दिशा की ओर राम मंदिर रोड पर चलते हुए सप्त शक्ति कैंटीन (चिंकारा कैंटीन) की लाल बत्ती तक का पूर्वी भाग, सप्त शक्ति कैंटीन (चिंकारा कैंटीन) की लाल बत्ती से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर जयसिंह हाईवे पर चलते हुए कल्लेक्ट्री सर्किल तक का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, कलेकट्री सर्किल से दक्षिण की ओर जयसिंह हाईवे पर चलते हुए खासा कोठी चौराहे तक का पश्चिमी भाग।