Ward 98
Ward 98
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: पाँच बत्ती चौराहे से एम.आई. रोड पर पश्चिम की ओर चलते हुए शहीद स्मारक चौराहे को पार कर आकाशवाणी को शामिल करते हुए शनिधाम मंदिर तिराहे तक का दक्षिणी भाग, शनि धाम मंदिर तिराहे से दक्षिण दिशा में संजय मार्ग पर विधायकपुरी थाने की ओर चलते हुए पर्यटन भवन के कोने तक का दक्षिणी-पूर्वी भाग, पर्यटन भवन के कोने से पश्चिम की ओर डाक बंगले तक दक्षिणी भाग, डाक बंगले से दक्षिण की ओर चलते हुए प्लाट नं. बी-92 एच.डी.एफ.सी बैंक गोपालबाड़ी शाखा तक का पूर्वी भाग, प्लाट नं. बी-92 एच.डी.एफ.सी बैंक गोपालबाड़ी शाखा तक से पश्चिम दिशा में अजमेर रोड पर चलते हुए अजमेरी पुलिया के मध्य तक का दक्षिणी भाग, अजमेरी पुलिया के मध्य से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए 22 गोदाम पुलिया के नीचे रेलवे लाइन तक का पूर्वी भाग, 22 गोदाम पुलिया के नीचे रेलवे लाइन से पूर्व की ओर चलते हुए सहकार सर्किल तक का उत्तरी भाग, सहकार सर्किल से दक्षिणी-पूर्वी दिशा में भवानी सिंह रोड पर चलते हुए अम्बेडकर सर्किल तक का उत्तरी-पूर्वी भाग, अम्बेडकर सर्किल से उत्तर की ओर अगवान नाल रोड पर चलते हुए स्टैच्यू सर्किल पार कर पांच बत्ती चौराहे तक का पश्चिमी भाग।