Ward 97
Ward 97
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: न्यू सांगानेर रोड पर मेट्रो स्टेशन पिलर नंबर 120 से पूर्व की ओर तेजाजी मार्ग पर चलते हुए भूखंड संख्या 40 मुख्य सोडाला तक का उत्तरी भाग, भूखंड संख्या 40 मुख्य सोडाला से उत्तर की ओर चलते हुए तेजाजी मंदिर तक का पश्चिमी भाग, तेजाजी मंदिर से पूर्व की ओर राज पथ पर चलते हुए सरजू कंप्यूटर और फोटो स्टेट की दुकान तक का उत्तरी भाग, सरजू कंप्यूटर और फोटो स्टेट की दुकान से उत्तर की ओर रामनगर रोड पर चलते हुए हवा सड़क रामनगर चौराहे तक का पश्चिमी भाग, हवा सड़क रामनगर चौराहे से पूर्व की ओर हवा सड़क पर चलते हुए राम मंदिर सर्किल पार कर 22 गोदाम पुलिया के नीचे रेलवे लाइन तक का उत्तरी भाग, 22 गोदाम पुलिया के नीचे से उत्तर की ओर रेलवे लाइन के साथ-साथ चलते हुए अजमेरी पुलिया के मध्य तक का पश्चिमी भाग, अजमेरी पुलिया के मध्य से अजमेरी पुलिया पार कर होटल जयमहल पेलेस, पेट्रोल पम्प बालाजी मंदिर को छोड़ते हुए सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन पार कर व्यास वाली गली तक का दक्षिणी भाग, अजमेर रोड पर व्यास वाली गली से उत्तर की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 128 शांति नगर तक का पश्चिमी भाग, भूखंड संख्या 128 शांति नगर से पश्चिम की ओर चलते हुए बाबा जय गुरुदेव आश्रम एन.बी.सी तक का दक्षिणी भाग, बाबा जय गुरुदेव आश्रम एन.बी.सी सेउत्तर की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 85 तक का दक्षिणी भाग, भूखंड संख्या 85 से पश्चिम की ओर नूर मेडिकल स्टोर हटवाड़ा रोड तक का दक्षिणी भाग, नूर मेडिकल स्टोर से दक्षिण की ओर हटवाड़ा रोड पर चलते हुए ई.एस.आई. हॉस्पिटल अजमेर रोड लाल बत्ती तक का पूर्वी भाग, ई:एस.आई. हॉस्पिटल अजमेर रोड लाल बत्ती से अजमेर रोड पर चलते हुए सोडाला तिराहे लाल बत्ती तक का पूर्वी भाग, सोडाला तिराहे लाल बत्ती को पार कर मेट्रो लाइन के नीचे होते हुए न्यू सांगानेर रोड मेट्रो पिलर नंबर 120 तक का दक्षिणी-पूर्वी भाग।