Ward 78
Ward 78
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: पिंक सिटी होंडा शोरूम से शुरू कर पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये गुप्ता क्लिनिक तक, यहां से उत्तर दिशा में चलकर हिण्डौन किराणा स्टोर तक, यहां से किसान मार्ग पर पश्चिमी दिशा में चलकर ट्रांसफार्मर तिराहे तक, यहां से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए चमेली मार्केट डी फेशन तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये अर्जुन नगर अण्डरपास तक, यहां से माधोपुर रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर दिशा में चलकर महेश नगर फाटक तक, यहां से पूर्व की तरफ चलते हुये बरकत नगर चौराहा यहां से उत्तर दिशा की ओर चलते हुये प्लाट नं.-11 जय किशन कॉलोनी तक, यहां से पूर्व दिशा की ओर चलते हुये प्लाट नं.-एम-2, महेश कॉलोनी, (प्रिंस होटल के पास) रेलवे लाइन तक, यहा से दिल्ली रेलवे लाइन के सहारे-सहारे दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये टोंक फाटक रेलवे लाइन होते हुये आदर्श बाजार होते हुये टोंक रोड पर पिंक सिटी होण्डा तक समस्त दाया भाग।