Ward 101
Ward 101
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: खंडेलवाल कॉलेज से रामनगर रोड पर पश्चिम की ओर चलते हुए कांवटिया सर्किल को पार कर आर.पी.ए आवासीय कॉलोनी के गेट तक का दक्षिणी भाग, आर.पी.ए आवासीय कॉलोनी के गेट से दक्षिण की ओर चलते हुए नगर निगम जयपुर सिविल लाइन्स ज़ोि कार्यालय तक का पूर्वी भाग, नगर निगम जयपुर सिविल लाइन्स ज़ोि कार्यालय से पश्चिम की ओर आर.पी.ए रोड पर चलते हुए प्लॉट नंबर C-80 नेहरू नगर तक का दक्षिणी भाग, प्लॉट नंबर C-80 नेहरू नगर से उत्तर की ओर आर.पी.ए रोड पर चलते हुए सत्संग भवन तक का पश्चिमी भाग, सत्संग भवन से उत्तर-पश्चिम की ओर आर.पी.ए रोड पर चलते हुए द्रव्यवती नदी कॉज़वे तक का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, द्रव्यवती नदी कॉज़वे से दक्षिण-पश्चिम की ओर सिविल लाइन्स विधानसभा की सीमा के साथ चलते हुए झोटवाड़ा रोड अमानीशाह नाले की पुलिया तक का पूर्वी भाग, झोटवाड़ा रोड अमानीशाह नाले की पुलिया से पानीपेच तिराहे तक का उत्तरी-पूर्वी भाग, पानीपेच तिराहे से दक्षिण की ओर राम मंदिर रोड पर चलते हुए बनीपार्क थाने तक का पूर्वी भाग, बनीपार्क थाने से पूर्व की ओर चलते हुए इंदिरा कॉलोनी को शामिल करते हुए गोल्डन पॉम अपार्टमेट्स तक का उत्तरी भाग, गोल्डन पॉम अपार्टमेंट्स से बर्फखाना रोड पर उत्तर की ओर चलते हुए चमत्कारेश्वर मंदिर तक का पश्चिमी भाग, चमत्कारेश्वर मंदिर से दक्षिण-पूर्व दिशा में चलते हुए पीतल फैक्ट्री चौराहे तक का उत्तरी-पूर्वी भाग, पीतल फैक्ट्री चौराहे से शास्त्री नगर रोड पर उत्तर-पूर्व दिशा में चलते हुए शास्त्री नगर सर्किल पानी की टंकी तक का उत्तरी-पश्चिमी भाग, शास्त्री नगर सर्किल पानी की टंकी से विद्याधर नगर रोड पर चलते हुए राष्ट्रपति मैदान यादव लस्सी व ज्यूस सेंटर तक तक का पश्चिमी भाग, राष्ट्रपति मैदान यादव लस्सी व ज्यूस सेंटर से पूर्व की ओर चलते हुए रवि डेयरी बूथ नंबर 2301 तक का उत्तरी भाग, रवि डेयरी बूथ नंबर 2301 से उत्तर दिशा में चलते हुए धनेश्वर गणेश मंदिर धनजी पास वालों के चौराहे तक का पश्चिमी भाग, धनेश्वर गणेश मंदिर धनजी पास वालों के चौराहे से पूर्व की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 105 तक का उत्तरी भाग, भूखंड संख्या 105 से उत्तर की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 184 तक का पश्चिमी भाग, भूखंड संख्या 184 से पश्चिम की ओर चलते हुए शानू होंडा केयर तक का दक्षिणी भाग, शानू होंडा केयर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए खंडेलवाल कॉलेज तक का पश्चिमी भाग।