Ward 118
Ward 118
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: घाटगेट फायर स्टेशन से उत्तर की तरफ चलते हुए घाटगेट बाजार में नवाब के चौराहे तक, नवाब के चौराहे से पश्चिम की तरफ चलते हुए दक्षिण-पश्चिम की समस्त कॉलोनियों को सम्मिलित करते हुए के.जी.बी. के चौराहे तक, वहां से उत्तर-पूर्व की ओर चलते हुए शिव मंदिर तक, शिव मंदिर से पश्चिम की ओर चलते हुए आदर्श नगर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे दक्षिण-पश्चिम की आबादी को सम्मिलित करते हुए एम.एस.बी. के चौराहे तक, वहां से आदर्श नगर विधानसभा की सीमा पर दक्षिण की तरफ चलते हुए बड़ा मार्केट वाली रोड के चौराहे तक, चौराहे से पश्चिम की तरफ आदर्श नगर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे जौँहरी बाजार तक, जौंहरी बाजार से दक्षिण दिशा से चलकर सांगानेरी गेट तक, सांगानेरी गेट तिराहे से पूर्व-उत्तर की ओर चलकर उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए मिनर्वा सिनेमा त्रोधों का मौहल्ला होते हुए, सेन्द्रल जेल के सहारे-सहारे सीमा होटल के सामने पार्क तक पार्क के तिराहे से उत्तर की ओर चलते हुए पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए घाटगेट निगम ऑफिस तक, निगम ऑफिस कार्यालय से पूर्व की ओर चलकर उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए पिंकसिटी ऑटो सेन्टर तिराहा तक वहां से दक्षिण की ओर चलकर वायरलेस क्वार्टर चौराहा (डेयरी बूथ नं. 17049) तक के पूर्वी हिस्से को सम्मिलित करते हुए, पूर्व दिशा की ओर चलते हुए उत्तर दिशा को सम्मिलित करते हुए ग्रीन पार्क अपार्टमेन्ट तिराहे तक, वहां से उत्तर दिशा की ओर चलते हुए श्याम सुन्दर जोशी, यातायात सलाहकार की दुकान तक के पश्चिमी हिस्से को शामिल करते हुए, पश्चिम की ओर चलते हुए घाटगेट फायर स्टेशन तक का दक्षिणी भाग।