Ward 29
Ward 29
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: 200 फीट दिल्ली बाईपास, सिरसी अण्डरपास से पश्चिम दिशा में चलते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए ढाका नगर पेट्रोल पम्प सिरसी रोड से दक्षिण दिशा में मुड़कर कनकपुरा गांव की राजस्व सीमा पर ढाका नगर रोड से पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए पूर्व दिशा में घुमकर इन्द्रा मार्ग से होते हुए सर्किल चौराहे तक का पूर्वी भाग, सर्किल चौराहे से वैशाली वेस्ट रोड की ओर पूर्व दिशा की ओर चलते हुए उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए बजरी मण्डी अण्डरपास, 200 फीट दिल्ली बाईपास रोड से उत्तर में मुड़कर 200 फीट दिल्ली बाईपास सर्विस रोड के सहारे-सहारे सिरसी अण्डरपास, 200 फीट बाईपास का पश्चिमी भाग।