Ward 83
Ward 83
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: टोंक फाटक पुलिया से शुरू कर टोंक रोड पर उत्तर दिशा की ओर चलते हुये रामबाग सर्किल तक, यहां से भवानी सिंह रोड पर पूर्व दिशा की ओर चलते हुये जेडीए चौराहा तक, यहां से जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर उत्तर दिशा की ओर चलते हुये आईपीडी टॉवर तक का समस्त बायां भाग, यहां से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये टोंक रोड पर सूचना केन्द्र (होटल लोर्डस प्लाजा) तक का बायां भाग, यहां से टोंक रोड पर उत्तर दिशा में चलते हुये यादगार अजमेरी गेट तक का बायां भाग, यहां से एमआई रोड पर पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये पांच बत्ती चौराहे तक का बायां भाग, यहां से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुये भगवान नाल रोड पर दक्षिण की ओर चलते हुये स्टैचू सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, को सम्मिलित करते हुये विधानसभा के गेट नं.-3 तक का समस्त बायां भाग, यहां से पंकज सिघंवी मार्ग पर पश्चिम की ओर चलते हुये सहकार मार्ग तक, यहां से सहकार मार्ग पर उत्तर दिशा में चलकर लाल बत्ती तिराहे तक, यहां से पश्चिम दिशा में करतारपुरा नाले के सहारे-सहारे चलकर दिल्ली रेलवे लाइन करतारपुरा अण्डरपास तक का बायां भाग, यहां से दिल्ली रेलवे लाइन के सहारे-सहारे दक्षिण-पूर्व दिशा में चलते हुये टोंक फाटक पुलिया तक का बायां भाग।