Ward 88
Ward 88
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: न्यू सांगानेर रोड श्याम नगर मेट्रो स्टेशन से पूर्व की ओर रामनगर मेन रोड पर चलते हुए भूखंड संख्या 24 तक का दक्षिणी भाग, भूखंड संख्या 24 से दक्षिण की ओर चलते हुए ज्योति राव फुले कॉलेज तक का पश्चिमी भाग, ज्योति राव फुले कॉलेज से दक्षिण की ओर सिविल लाइन्स विधानसभा की सीमा के साथ चलते हुए गोपालपुरा बाईपास रोड तक का पश्चिमी भाग, गोपालपुरा बाईपास रोड से दक्षिण-पूर्व की ओर चलते हुए आई.आई.एस स्कूल द्रव्यवती नदी पुल के मध्य तक का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, आई.आई.एस स्कूल द्रव्यवती नदी पुल के मध्य से दक्षिण की ओर श्री हंस मार्ग पर चलते हुए लाल बत्ती तक का पश्चिमी भाग, लाल बत्ती से पश्चिम की ओर शिप्रा पथ पर चलते हुए शनि मन्दिर नीरज़ा मोदी स्कूल तक का उत्तरी भाग, नीरजा मोदी स्कूल शनि मन्दिर से उत्तर व पूर्व की ओर चलते हुये उत्तरी-पूर्वी भाग को शामिल करते हुये द्रव्यवती नदी पार कर उत्तर दिशा में गुर्जर की थड़ी की ओर चलते हुए गुर्जर की थड़ी चौराहे तक का पूर्वी भाग, गुर्जर की थड़ी चौराहे से उत्तर की ओर न्यू सांगानेर रोड पर चलते हुए विवेक विहार मेट्रो स्टेशन पार कर न्यू सांगानेर रोड श्याम नगर मेट्रो स्टेशन तक का पूर्वी भाग।