Ward 96
Ward 96
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: मेहनत नगर सब्जी मंडी एन.बी.सी. रोड से पश्चिम की ओर चलते हुए एम. बी. हेल्थ सेंटर शॉप तक का दक्षिणी भाग, एम. बी. हेल्थ सेंटर शॉप से दक्षिण की ओर 60 फीट रोड पर चलते हुए भूखंड संख्या 1 मेहनत नगर तक का पूर्वी भाग, भूखंड संख्या 1 मेहनत नगर से पूर्व की ओर चलते हुए इशू क्रीऐशन शॉप तक का उत्तरी भाग, इशू क्रीऐशन शॉप से दक्षिण की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 30 मेहनत नगर तक का पूर्वी भाग, भूखंड संख्या 30 मेहनत नगर से पूर्व की ओर चलते हुए हटवाड़ा रोड तक का उत्तरी भाग, हटवाड़ा रोड पर दक्षिण की ओर चलते हुए नूर मेडिकल स्टोर तक का पूर्वी भाग, नूर मेडिकल स्टोर से पूर्व की ओर चलते हुए भूखंड संख्या 85 तक का उत्तरी भाग, भूखंड संख्या 85 से दक्षिण की ओर चलते हुए बाबा जय गुरुदेव आश्रम तक का पूर्वी भाग, बाबा जय गुरुदेव आश्रम से पूर्व की ओर चलते हुए अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल तक का उत्तरी भाग, अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल से उत्तर की ओर एन.बी.सी. रोड पर चलते हुए फौजी ढाबे तक का पश्चिमी भाग, फौजी ढाबा से पूर्व की ओर हसनपुरा रोड पर चलते हुए हसनपुरा पुलिया के मध्य रेलवे लाइन तक का उत्तरी भाग, हसनपुरा पुलिया के मध्य रेलवे लाइन के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए मान इण्डस्ट्रीज से आगे अमानीशाह नाले तक का दक्षिणी- पश्चिमी भाग, मान इण्स्ट्रीज आमानीशाह नाले से दक्षिण की ओर अमानीशाह नाले के सहारे शमशान घाट होते हुए एन.बी.सी. पार्किंग के किनारे होते हुए एन.बी.सी रोड मेहनत नगर सब्जी मंडी तक का पूर्वी भाग।