Ward 131
Ward 131
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: बावड़ी बस स्टैण्ड आगरा रोड से पूर्व दिशा की ओर चलते हुए सुमेल विजयपुरा रोड के तिराहे तक, वहां से उत्तर की ओर चलते हुए उत्तर- पश्चिम की आबादी, विजयपुरा गांव की आबादी, रुकमणी नगर डी, कैलाशपुरी, राजपुतों का मौहल्ला, ब्राह्मणों का मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला को शामिल करते हुए सुमेल गांव के चौराहे तक, सुमेल गांव को शामिल करते हुए पूर्व की ओर 100 फीट रोड तक, वहां से उत्तर की ओर रूपा की नांगल गांव को शामिल करते हुए आदर्श नगर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे वहां से दक्षिण की ओर जयसिंहपुरा खोर मार्ग से होते हुए एस.एल.डी. स्कूल के चौराहे तक का सम्पूर्ण दक्षिण-पूर्व की सम्पूर्ण क्षेत्र को शामिल करते हुए वहां से पूर्व की ओर चलते हुए जामडोली खेल मैदान तक, वहां से दक्षिण की ओर जामडोली रोड पर चलते हुए बावड़ी बस स्टैण्ड आगरा रोड तक का सम्पूर्ण क्षेत्र।