Ward 12
Ward 12
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: सीतावाली फाटक से दक्षिण पूर्ण की और रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए बाईपास क्रॉस करते हुए नाड़ी का फाटक अण्डरपास के सहारे पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए पारस क्लिनिक, सरल डेयरी बूथ नं. 11521 तक। यहा से पश्चिम दिशा में चलते हुए दायें विकास पब्लिक स्कूल वाली गली से होते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए प्लाट सं 62 ग्रीन पार्क तक। यहां से उत्तर की तरफ चलते हुए पूर्वी भाग को शामिल करते हुए प्लाट नं. 48-ए सीता विहार तक। यहां से पश्चिम दिशा कि तरफ चलते हुए प्लाट नं. 63-ए ग्रीन पार्क प्रथम को शामिल करते हुए 200 फीट बाई पास तक। यहां से उत्तर दिशा की तरफ बाईपास के सहारे-सहारे चलते हुए प्लाट नं. 25 मारूति नगर तक। यहां से पश्चिम दिशा में बाईपास क्रॉस कर राजेन्द्र सैनेट्री तक। राजेन्द्र सैनेट्री से पश्चिमी दिशा में कृष्णा डिजिटल स्टोर तक। यहाँ से पश्चिमी दिशा में श्री श्याम किराना स्टोर तक। यहाँ से दाएं मुड़कर उत्तरी दिशा में शमशान घाट तक। यहाँ से पश्चिमी दिशा में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा तक। यहाँ से उत्तरी दिशा में चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के सहारे-सहारे मालियो की ढाणी इत्यादि को सम्मिलित करते हुए रेलवे लाइन तक। यहाँ से दक्षिणी-पूर्वी तरफ चलते हुए सीतावाली फाटक तक।