Ward 44
Ward 44
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: गोपालपुरा बाईपास पर स्थित करतारपुरा गंदे नाले की पुलिया से उत्तर दिशा में नाले के सहारे-सहारे चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए सांगानेर विधानसभा की बाउण्ड्री तक, यहां से पूर्व दिशा में नाले से सांगानेर विधानसभा की सीमा पर चलते हुए तलवारिया मैरिज गार्डन तक का दायां भाग, यहां से दक्षिण दिशा में गणेश मार्ग पर चलते हुए तिॉटिं. 185(श्री गोपाल नगर)तक, यहां से पूर्व में चलते हुए कैम्ब्रिज स्कूल 60 फीट रोड तक का सम्पूर्ण दायां भाग, यहां से सांगानेर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए हरियाणा सुहागन मैरिज गार्डन तक, यहां से रेलवे ट्रैक तक, यहां से दक्षिण दिशा में रेलवे ट्रैक के सहारे-सहारे चलते हुए अशोक विहार 60 फीट रोड तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर अशोक विहार 60 फीट रोड पर चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए त्रिवेणी नगर चौराहे तक, यहां से उत्तर-पश्चिम दिशा में गोपालपुरा बाईपास रोड पर चलते हुए करतारपुरा गंदे नाले तक का सम्पूर्ण दायां भाग।