Ward 76
Ward 76
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: एस.एल. मार्ग इनकम टैक्स कॉलोनी दुर्गापुरा पुलिया के नीचे कॉर्नर से पूर्व की तरफ एस.एल. मार्ग पर चलते हुए जवाहर लाल नेहरू मार्ग तक का समस्त बायां भाग, यहां से जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर उत्तर की तरफ चलते हुए जी.टी.पुलिया के नीचे की ओर चलते हुए रेलवे लाइन तक का समस्त बायां भाग, यहां से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम दिशा में चलते हुए बायें भाग को शामिल करते हुए टॉक पुलिया तक, यहां से टोंक रोड पर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए जवाहर नगर, न्यू लाईट कॉलोनी, इन्द्रा नगर, प्रताप नगर, हिम्मत नगर को शामिल करते हुए गोपालपुरा पुलिया के नीचे आरगस अपार्टमेल्ट की बाउण्ड्री तक, यहां से पश्चिम की ओर चलते हुए अयप्पा मन्दिर के कोने तक, यहां से उत्तर की दिशा में चलते हुये प्लाट नं.-220 मुक्तानन्द नगर के कोने तक, यहां से पश्चिम दिशा की तरफ चलते हुये प्लाट नं.- 25 चन्द्र नगर के पीछे रेलवे लाइन तक, यहां से दक्षिण दिशा की ओर रेलवे लाइन के सहारे-सहारे चलते हुए दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन को बाहर रखते हुए दुर्गापुरा डाल्डा फैक्ट्री पुलिया तक का समस्त बायां भाग, यहां से डाल्डा फैक्ट्री वाली सड़क पर पूर्व की तरफ चलते हुए उत्तरी (बायां) भाग को शामिल कर दुर्गापुरा पुलिया तिराहे तक का बायां भाग, यहां से दुर्गापुरा पुलिया के नीचे उत्तर की ओर चलते हुये एस.एल. मार्ग तिराहे तक का बायाँ भाग।