Ward 40
Ward 40
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से पूर्व दिशा में गोपालपुरा रोड पर चलते हुए गंगा-जमुना पेट्रोल पम्प तक का दायां भाग, यहां से दक्षिण में शिप्रा पथ पर चलते हुए भृगु पथ तिराहे तक का दायां भाग, यहां से पश्चिम में भृगु पथ पर चलते हुए मेट्रो यार्ड को सम्मिलित करते हुए मध्यम मार्ग तिराहे तक, यहां से दक्षिण में मध्यम मार्ग पर चलते हुए वीटी रोड चौराहे तक का दायां भाग, यहां से दक्षिण-पश्चिम दिशा में वीटी रोड पर चलते हुए न्यू सांगानेर रोड तक का दायां भाग, यहां से न्यू सांगानेर रोड पर उत्तर-पश्चिम दिशा में चलते हुए किसान धर्मकांटे मेट्रो स्टेशन तक, यहां से उत्तर-पूर्व दिशा में चलते हुए मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक का सम्पूर्ण दायां भाग।