Ward 51
Ward 51
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: न्यू सांगानेर रोड रीको पुलिया रेलवे ट्रेक से उत्तर दिशा में चलते हुए द्रव्यवती नदी तक के दाहिने भाग को सम्मिलित करते हुए सांगा सेतु पुलिया से दक्षिण दिशा में चलते हुए खटीको की ढाल तिराहे से दक्षिण-पूर्व दिशा नदियाँ रोड पर चलते हुए बालाजी की बगीची एवं दाहिने भाग को सम्मिलित करते हुए पश्चिम दिशा में कागजी कॉलोनी को सम्मिलित करते हुए तेजाजी का बाड़ा चौराहे तक का दाहिना भाग लेते हुए भौमिया जी के चबूतरे तक। यहाँ से किसान कॉलोनी रोड पर चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए डिग्गी मालपुरा रोड तक। यहाँ से उत्तर दिशा में चौरडिया पैट्रोल पम्प की तरफ चलते हुए बायें भाग को छोड़ते हुए चौरडिया पैट्रोल पम्प से न्यू सांगानेर रोड पर चलते हुए दायें भाग को सम्मिलित करते हुए न्यू सांगानेर रोड रीको पुलिया रेलवे ट्रेक तक का सम्पूर्ण क्षेत्र।