Ward 87
Ward 87
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: प्लाट नं.-61, एस.के. कम्प्यूटर गोपी विहार से शुरू कर दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलते हुये करतारपुरा गन्दे नाले तक, यहां से पूर्व दिशा में करतारपुरा गन्दे नाले के साथ-साथ चलते हुये सवाई माधोपुर रेलवे लाइन तक, यहां से माधोपुर रेलवे लाइन के सहारे-सहारे दक्षिण दिशा में चलकर सोनी पास भण्डार तक, यहां से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुये विकास डिपार्टमेन्टल स्टोर से होते हुये प्लाट नं.-1/5, भगवती नगर दवितीय तक, यहां से पश्चिम दिशा में चलते हुये टिलेश्वर महादेव मन्दिर तक, यहां से दक्षिण दिशा में चलकर प्लाट नं.-8बी, महावीर कॉलोनी विस्तार तक, यहां से पश्चिम दिशा में चलते हुये श्मशान व जैतपुरी कॉलोनी को छोड़ते हुये जैतपुरी कल्वर्ट (करतारपुरा नारा) तक, यहां से करतारपुरा नाले के सहारे-सहारे विधानसभा की बाउण्ड्री तक, यहां से विधानसभा की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे उत्तर दिशा में चलते हुये ज्योति राव फुले कॉलेज के पास उत्तर-पूर्वी दिशा में मूडकर विधानसभा की बाउण्ड्री के सहारे-सहारे प्लाट नं.-61, एस. के. कम्प्यूटर तक का दायाँ भाग।