Ward 36
Ward 36
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: 200 फीट दिल्ली बाईपास बजरी मण्डी अण्डरपास से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए वैशाली वेस्ट रोड पर चलते हुए दक्षिणी हिस्से को शामिल करते हुए सर्किल चौंराहा, वैशाली वेस्ट रोड से दक्षिण दिशा में मुड़कर इन्द्रा मार्ग के साथ-साथ महाराणा प्रताप रोड से इन्द्रामार्ग से होते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप रोड से होते हुए सिरसी ग्राम की राजस्व सीमा के साथ-साथ पूर्व में जयपुर बाग को शामिल करते हुए गांधीपथ, लालरपुरा रोड से पूर्व में मुड़कर उत्तरी भाग को शामिल करते हुए, गांधीपथ रोड, नीलम हॉस्पिटल से दक्षिणी दिशा में चलते हुए पूर्वी भाग को शामिल कर वैशाली ऐलीगेन्स रोड मोड़, पांच बत्ती चौराहे तेजाजी रोड से पूर्व दिशा में चलते हुए गति रोड पर, उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए, गति रोड मोड़ 200 फीट बाईपास दिल्ली रोड से उत्तरी दिशा में मुड़कर सर्विस लेन के साथ-साथ बजरी मण्डी अण्डरपास, 200 फीट बाईपास का पश्चिमी भाग तक।