Ward 55
Ward 55
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: शिकारपुरा रोड से पूर्व दिशा में गुल्लर के बंधे की पास पर चलते हुये सेक्टर 35 को सम्मिलित करते हुये दायें भाग को सम्मिलित करते हुये द्रव्यवती नदी तक। यहां से द्रव्यवती नदी के सहारे-सहारे चलते हुये हजहाऊस रोड तक। द्रव्यवती नदी की पुलिया के सहारे-सहारे दक्षिण की ओर सेक्टर 50, 54 को सम्मिलित करते हुए पूर्व में टोंक रोड पर मारूति सुजुकी एरीना शोस्म से पश्चिम दिशा में चलते हुये द्रव्यवती नदी तक। यहां से द्रव्यवती नदी के सहारे चलते हुये सम्पूर्ण दायें भाग को सम्मिलित करते हुये बम्बाला पुलिया तक। यहां से दक्षिण दिशा में चलते हुये एस.के. ग्रान्ड होटल तक। यहां से पश्चिम दिशा में गोविन्दपुरा रोड पर चलते हुये सांगानेर विधानसभा सीमा तक। यहां से पश्चिम दिशा में सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे चलते हुये गोविन्दपुरा बाल बम्बाला राजस्व गांव की सीमा के सहारे उत्तर में चलते हुये शिकारपुरा रोड तक। यहां से शिकारपुरा रोड पर उत्तर दिशा में चलते हुये गंदे नाले के सहारे रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुये सम्पूर्ण दायें भाग को सम्मिलित करते हुये गुल्लर के बंधे के पास तक का सम्पूर्ण दायां क्षेत्र।