Ward 58
Ward 58
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: सांगानेर रेलवे स्टेशन की पीछे वाली रोड पश्चिम दिशा में चलते हुये महात्मा ज्योतिबा फूले स्कूल एवं आनन्दा सिटी को सम्मिलित करते हुये सम्पूर्ण बायां भाग लेते हुये अनुकम्पा टॉवर एवं केदार टॉवर को सम्मिलित करते हुये सांगानेर विधानसभा सीमा तक का सम्पूर्ण बायां भाग। यहां से दक्षिण दिशा में सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे चलते हुये नेवटा नहर का सम्पूर्ण बायां भाग। यहां से दक्षिण की ओर सांगानेर विधानसभा सीमा के सहारे चलते हुये मदरामपुरा गांव को शामिल करते हुये डिग्गी मात्रपुरा रोड पर सांगानेर विधानसभा सीमा तक का सम्पूर्ण बायां भाग। यहां से पूर्व दिशा में सायपुरा गांव को सम्मिलित करते हुये होम्योपेथिक यूलिंवर्सिटी को सम्मिलित करते हुये दक्षिण में सांगानेर विधानसभा सीमा तक। यहां से उत्तर दिशा में कोकावास एवं जोतडावाला राजस्व गांव सीमा के सहारे चलते हुये बायें भाग को सम्मिलित करते हुये नेवटा नहर तक। यहां से पश्चिम दिशा में चलते हुये बायें भाग को सम्मिलित करते हुये मुहाना मोड़ तक। यहां से उत्तर दिशा में डिग्गी मालरपुरा रोड पर चलते हुये बायें भाग को सम्मिलित करते हुये रेलवे क्रॉसिंग तक। यहां से उत्तर-पश्चिम में रेलवे लाइन के सहारे बायें भाग को सम्मिलित करते हुये सांगानेर रेलवे स्टेशन तक।