Ward 121
Ward 121
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: गुरुद्वारा तिराहे से पश्चिम की ओर चलकर दक्षिण हिस्से को सम्मिलित करते हुए श्याम सुन्दर जोशी यातायात सलाहकार दुकान तक यहां से दक्षिण की ओर चलकर पूर्वी हिस्से को सम्मिलित करते हुए ग्रीन पार्क अपार्टमेन्ट तिराहे तक तथा वहां से पश्चिम की ओर चलकर दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए, वायरलेस क्वार्टर चौराहा (डेयरी बूथ नं. 17049) तक, वायरलेस क्वार्टर चौराहा (डेयरी बूथ नं. 17049) से दक्षिण की ओर चलकर पूर्वी हिस्से को सम्मिलित करते हुए इण्डियन ऑयल चौराहे से पश्चिम की ओर चलते हुए दक्षिण भाग को सम्मिलित करते हुए आनन्दपुरी चौराहा तक। आनन्दपुरी चौराहा से दक्षिण की ओर पूर्वी हिस्से को शामिल करते हुए ऐमरान बैटरी तिराहा गोविन्द मार्ग तक, गोविंद मार्ग तिराहा से पूर्व-उत्तर की ओर चलते हुए बर्फखाना चौराहा उत्तर-पश्चिम सम्पूर्ण हिस्से को शामिल करते हुए गुरुद्वारा तिराहा तक।