Ward 27
Ward 27
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: किशोरपुरा चक्की तिराहा कालवाड रोड से दक्षिण दिशा में चलते हुए मांचवा लिंक रोड से होते हुए पिण्डोलाई तिराहा से सिंवार अम्भोरी लिंक रोड से पण्डित दीनदयाल स्मारक सिंवार का पूर्वी भाग शामिल करते हुए, पण्डित दीनदयाल स्मारक से पूर्व की तरफ रेलवे लाइन पर हाथोज फाटक से कनकपुरा रेलवे फाटक से गोकुलपुरा फाटक का उत्तरी भाग, गोकुलपुरा फाटक से उत्तर की ओर मार्बल मण्डी चौराहे तक का पश्चिमी भाग, मार्बल मण्डी चौराहे से पश्चिम की तरफ राज तिलक मैशीज गार्डन तक का दक्षिणी भाग लेते हुए, राज तिलक मैरीज़ गार्डन से उत्तर की ओर चलते हुए कालवाड रोड पर सालासर मिष्ठान भण्डार तक का पश्चिमी भाग लेते हुए, सालासर मिष्ठान भण्डार कालवाड रोड से पश्चिमी दिशा में चलते हुए नगर निगम सीमा तक एवं हाथौज ग्राम की राजस्व सीमा के सहारे-सहारे ग्राम जयपुरियों का बाढ राजस्व को लेते हुए हाथौज सिरसी तिराहे तक का दक्षिणी भाग, हाथौज सिरसी तिराहा से उत्तर की ओर कालवाड रोड तक पश्चिमी भाग, यहां से पश्चिम दिशा में चलते हुए किशोरपुरा चक्की तिराहे तक का दक्षिणी भाग।