Ward 116
Ward 116
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: बालाजी के रास्ते से होते हुए गुलजार मस्जिद रोड के उत्तर-पूर्व का हिस्सा पालीवालों का मौहल्ला एवं कोठी कोलियान को सम्मिलित करते हुए पूर्व दिशा की ओर चलते हुए भिश्तियों की छोटी मस्जिद से पहले वाली गली से उत्तर की ओर चलते हुए उत्तर-पश्चिम का सम्पूर्ण भाग को सम्मिलित करते हुए एवं वहां से उत्तर-पूर्व की ओर चलते हुए दर्जियों के रास्ते तक, वहां से पूर्व दिशा की ओर मीठी कोठी चौराहे से आगे चलते हुए उत्तर-पूर्व की आबादी को शामिल करते हुए पहाड़गंज रोड तक पहाड़गंज रोड से पूर्व की ओर चलते हुए सूरजपोल बाजार रोड के समानान्तर नाले वाली गली से दक्षिण की ओर सूरजपोल अनाज मण्डी के पीछे सड़क के दोनों ओर का हिस्सा शामिल करते हुए आर.ए.सी. के नाले के सहारे-सहारे आर.ए.सी. चौराहे तक, आर.ए.सी. चौराहे दिल्ली रोड पर उत्तर की ओर चलते हुए सूरजपोल अनाज मण्डी गेट तक यहां से पश्चिम की ओर चलते हुए अनाज मण्डी के पीछे की रोड से होते हुए सूरजपोल गेट तक, सूरजपोल गेट से पश्चिम की ओर चलते हुए रामगंज चौपड़ तक, रामगंज चौपड़ से दक्षिण की ओर चलते हुए मछली मार्केट तक का सम्पूर्ण आबादी को सम्मिलित करते हुए।