Ward 74
Ward 74
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: टोंक रोड एवं बी-2 बाईपास अण्डरपास के कटान से शुरू कर यहां से पूर्व की ओर चलते हुये जवाहर सर्किल को सम्मिलित करते हुये नन्दपुरी अण्डरपास जाने वाली सड़क (जगतपुरा रोड) पर बायां भाग को शामिल करते हुये नन्दपुरी अण्डरपास तक, नन्दपुरी अण्डरपास से रेलवे लाइन के सहारे-सहारे उत्तर-पश्चिम की ओर चलते हुये बायें भाग को शामिल करते हुये प्लाट संख्या-। 11/501 (पावर हाउस के पास) तक, यहां से (तिाट नं.- 11/501) दक्षिण-पश्चिम में चलते हुये प्लाट नं.- 10/1013 तक, यहां से उत्तर-पश्चिम की ओर चलते हुये माधव मोबाइल शॉप तक, यहां से दक्षिण चलते हुये गिरधर मार्ग तिराहे पर स्थित प्रेम प्लाजा के सामने तक, यहां से गिरधर मार्ग पर पश्चिम में चलते हुये जवाहर लाल नेहरू मार्ग तक का बायां हिस्सा, यहां से जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर उत्तर की ओर चलते हुये एस.एल. मार्ग तक का बायां भाग, यहां से एस.एल. मार्ग पर पश्चिम की ओर चलते हुये टोंक रोड तक का बायां भाग एवं टोंक रोड पर दक्षिण की ओर चलते हुये बी-2 बाईपास के कॉर्नर तक का बायां भाग।