Ward 134
Ward 134
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: रामगढ मोड़ चौराहा से आमेर रोड मुख्य सड़क से उत्तर की ओर चलते हुये पूर्वी भाग गोविन्दपुरी, इस्लाम कॉलोनी, हजरत अली कॉलोनी, जलमहल को शामिल करते हुये एयर फोर्स स्टेशन तक। यहां से पूर्व दिशा में काल्पनिक नगर निगम सीमा पहाड़ी क्षेत्र के साथ सड़वा तिराहा, दिल्ली बाईपास तक। यहां से मुख्य सड़क पर दक्षिण की ओर चलते हुये पश्चिमी हिस्से को शामिल करते हुये माणिक्यपुरी, तीर्थंकर नगर आदि को शामिल करते हुये जयसिंहपुरा खोर रोड तक, यहां से मुख्य सड़क जयसिंहपुरा खोर सड़क पर पूर्व में चलते हुये दक्षिणी हिस्से को शामिल करते हुये पूर्व में चलते हुये गणेश चौराहे से सीधे नायला रोड पर चलते हुये श्याम वाटिका रोड बालाजी प्रोप्टीज तक, यहां से दक्षिण में जो सड़क जाती है उसके पश्चिम हिस्से को शामिल करते हुये रामजी नाल की ढाणी को शामिल करते हुये दक्षिण की ओर चलते हुये भैरजी के मन्दिर व जयसिंहपुरा खोर तलाई को पूर्व में छोड़ते हुये तलाई तक, यहां से पूर्व दक्षिण की तरफ चलते हुये डूंगरी वालों की ढाणी को छोड़ते दक्षिणी हिस्से को सम्मिलित करते हुये काल्पनिक रेखा से नगर निगम सीमा तक, यहां से निगम सीमा से पश्चिम दक्षिण चलते हुये उत्तरी क्षेत्र को शामिल करते हुये नगर निगम सीमा के साथ-साथ जाटों का बास, पुजारियों की ढाणी, तैला कुठआ आ पावरा की ढाणी को शामिल करते हुये नगर निगम सीमा के साथ-साथ पश्चिम दिशा की ओर बंध की घाटी होते हुये दिल्ली बाईपास रोड से पश्चिम की ओर रामगढ मोड़ चौराहे तक।