Ward 112
Ward 112
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा और मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
वार्ड सीमा: त्रिपोलिया बाजार में हनुमान जी के रास्ते के नुक्कड़ से पूर्व की तरफ चलते हुए बड़ी चौपड़ होते हुए रामगंज बाजार में मनीराम जी की कोठी के रास्ते के नुक्कड़ तक, रामगंज बाजार के नुक्कड़ से मनीराम जी कोठी के रास्ते में दक्षिण की तरफ चलते हुए हल्दियों के रास्ते में नुक्कड़ तक, मनीराम जी कोठी के रास्ते के नुक्कड़ से हल्दियों के रास्ते में पूर्व की ओर चलते हुए मेहरो के रास्ता के टी पॉइंट तक, मेहरो के रास्ते के टी पॉइंट से उत्तर की ओर रामगंज बाजार के टी पॉइंट तक, रामगंज बाजार के टी पॉइंट से रामगंज बाजार में पूर्व दिशा में चलते हुए रामगंज चौपड़ तक, रामगंज चौपड़ से घाटगेट बाजार के दक्षिण में चलते हुए लुहारो के खुर्रा तक, लुहारो के रास्ते में पश्चिम की ओर चलते हुए खोर वालो की गली के नुक्कड़ तक, खोर वालो की गली में दक्षिण की तरफ चलते हुए एमःएस.बी के रास्ते तक, एम.एस.बी के रास्ते में पश्चिम की तरफ चलते हुए मनीराम जी की कोठी के रास्ते तक, मनीराम जी कोठी के रास्ते में दक्षिण की तरफ चलते हुए पुरानी कोतवाली के रास्ते के नुक्कड़ तक, पुरानी कोतवाली रास्ते के में पश्चिम की तरफ नुक्कड़ से चलते हुए जौंहरी बाजार के नुक्कड़ तक, जोहरी बाजार के नुक्कड़ से उत्तर की तरफ चलते हुए रामलल्ला जी के रास्ते के नुक्कड़ तक, रामलल्ला जी के रास्ते के पश्चिम में चलते हुए हनुमान जी के रास्ते के नुक्कड़ तक, हनुमान जी के रास्ते के नुक्कड़ से उत्तर की तरफ चलते हुए त्रिपोलिया बाजार तक का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल।