Tuesday, 25 August 2026

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, टोंक में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन, टीना डाबी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश


नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, टोंक में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन, टीना डाबी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर टोंक जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में एनआईसी कक्ष में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

इस प्रक्रिया के दौरान नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारी का रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।

टीना डाबी बोलीं- चुनावी कार्यों में लापरवाही नहीं हो

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं।

मतदान दलों के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

प्रथम रेंडमाइजेशन को मतदान कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। इससे मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और आगामी चरणों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।

प्रशासन ने बताया कि अगले चरणों में मतदान दलों के अंतिम गनिर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

अधिकारी भी रहे मौजूद

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशील कुमार अग्रवाल और डीएमओ नितेश कुमार जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts