



सूरज सिंह अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसारिता और समाजसेवा के जज़्बे के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उनकी सादगी और सहज व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के लोगों के बीच आदरणीय व्यक्तित्व बन चुके थे।
उनके निधन से न केवल रावत परिवार बल्कि पूरे पुष्कर क्षेत्र ने एक मार्गदर्शक व्यक्तित्व खो दिया है।राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनकी सेवा भावना और सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
